Sale!

Brahmavaivarta Puran

Original price was: ₹500.00.Current price is: ₹400.00.

Category:

Description

ब्रह्मवैवर्तपुराण’ मुख्यतः वैष्णव पुराण है। इसके मुख्य प्रतिपाद्य देवता विष्णु – परमात्मा श्रीकृष्ण हैं। यह चार खण्डोंमें विभाजित है – ब्रह्मखण्ड, प्रकृति खण्ड, गणपति खण्ड तथा श्रीकृष्णजन्म खण्ड। ब्रह्म खण्डमें सबके बीजरूप परब्रह्म परमात्मा (श्रीकृष्ण) के तत्त्व का निरूपण है। प्रकृति खण्ड में प्रकृतिस्वरूपा आद्याशक्ति (श्रीराधा) तथा उनके अंश से उत्पन्न अन्यान्य देवियों के शुभ चरित्रों की चर्चा है। गणपति खण्ड में (परमात्मस्वरूप) श्री गणेश जी के जन्म तथा चरित्र आदिसे सम्बन्धित कथाएँ हैं। श्रीकृष्णजन्मखण्ड में (परब्रह्म परमात्मारूप) श्रीकृष्णके अवतार तथा उनकी मनोरम लीलाओंका वर्णन है। सारांशतः इसमें भगवान् श्रीकृष्ण और उनकी अभिन्नस्वरूपा प्रकृति-ईश्वरी श्री राधा की सर्वप्रधानता के साथ गोलोक-लीला तथा अवतार-लीला का विशद वर्णन है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ विशिष्ट ईश्वरकोटि के सर्वशक्तिमान् देवताओं की एकरूपता, महिमा तथा उनकी साधना-उपासना का भी सुन्दर प्रतिपादन है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Brahmavaivarta Puran”

×